{"_id":"600335cc8ebc3e31c4712223","slug":"corona-vccination-kathua-news-jmu2270569146","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. मानिक को लगा जिले में पहला मंगल टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. मानिक को लगा जिले में पहला मंगल टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना महामारी से बचाव और रोकथाम के लिए कठुआ जिले में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का शनिवार को आगाज हो गया। पहले चरण में लगभग 2460 डोज कठुआ जिला को हासिल हुई हैं, जिसमें फ्रंट लाइन वर्करों को ही टीकाकरण अभियान में शामिल किया गया है। जिले में पहला टीका डॉ. मानिक महाजन को लगाया गया। शनिवार को जीएमसी कठुआ में मंगल टीके शुभारंभ के लिए समारोह का आयोजन किया गया है। टीकाकरण अभियान की शुरूआत डीसी ओम प्रकाश भगत ने करवाई। जीएमसी कठुआ के बाद यह टीकाकरण जिले की तमाम पीएचसी में भी शुरू हो जाएगा। अभियान की शुरूआत से पहले प्रोजेक्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
जीएमसी कठुआ की प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि नादिर भट्ट ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिन्हित कर्मियों की प्रतिदिन सूची दी जानी है। इसके तहत उन्हें एसएमएस के जरिए भी टीकाकरण केंद्र की जानकारी दी जा रही है। बताया कि शुरूआती दौर से ही तैयारियां लगातार जारी रही हैं। टीकाकरण अभियान को लेकर प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बताया कि पांच सदसीय टीम टीकाकरण अभियान को अंजाम दे रही है, जिसके बाद कर्मियों को आर्ब्जवेशन में रखा गया है।
आपात स्थिति के लिए बैकअप पर दवाएं और आईसीयू में सुविधाएं भी रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ साथ पहले चरण में जीएमसी के पहले बैच के प्रशिक्षु डॉक्टरों को भी टीकाकरण किया जाना है। बताया कि पहले चरण में उपलब्ध वैक्सीन के स्टॉक को अगले डोज के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा। शेष डोज को दूसरे चरण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी वैक्सीन से घबराने की जरूरत नहीं है। यदि स्वास्थ्य कर्मी और जीएमसी के प्रशिक्षु वैक्सीन लगवा रहे हैं तो आम लोगों को भी चरणवार इसे लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि सीएचसी स्तर पर भी स्टाफ आदि की तैनाती हो चुकी है।
विज्ञापन
पहले दिन 20 कर्मियों ने लगवाया टीका
कठुआ। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान के पहले दिन बीस फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सौ लोगों की सूची तैयार की गई थी। शुक्रवार को फोन के जरिए भी जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक चौधरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की ओर से भेजी गई टीकाकरण की पहली सूची में सभी पहले बैच के प्रशिक्षुओं के नाम थे। जिसे बाद में रिव्यू किया गया और इनकी संख्या तीस की गई। चूंकि रविवार को इनकी परीक्षा आ गई ऐसे में यह टीकाकरण नहीं करवा सके हैं। सूची में शामिल दस से बारह स्वास्थ्य कर्मियों में स्तनपान करवाने वाली माताएं और गर्भवर्ती महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्हें टीका नहीं लगाया जा सका है।
सीएचसी स्तर पर सोमवार से शुरू होगा अभियान
सीएमओ कठुआ डॉ अशोक चौधरी ने बताया कि सोमवार से सीएचसी स्तर पर कोरोना टीकाकरण अभियान का आगाज होने जा रहा है। रविवार तक साइट पर सूची की अपलोडिंग होने के साथ ही इन्हें एसएमएस भी कर दिए जाएंगे। फोन के जरिए भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्रति सीएचसी स्तर पर सौ कर्मियों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।