{"_id":"61326b468ebc3eb6d97cfae8","slug":"corona-awareness-kathua-news-jmu242889023","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों को फटकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए नियम ही सबके लिए सुरक्षा कवच हैं। तीसरी लहर को रोकने में भी यह नियम बेहद कारगर साबित होंगे। इसी उद्देश्य से पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है।
शुक्रवार को उपमंडल के विभिन्न बाजारों में तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना मास्क और दो गज की दूरी का ख्याल न रखने वाले लोगों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर इसी तरह से लापरवाही बरती तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। चड़वाल में एएसआई सरदारी लाल ने अपनी टीम के साथ पूरे बाजार में चक्कर लगाया। बिना मास्क घूमने वाले लोगों और दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया तो मोटे चालान काटे जाएंगे।
उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि पहले भी इन्हीं नियमों के दम पर इस महामारी का मुकाबला कर पाए हैं। इसलिए, आगे भी इनका पालन करना चाहिए, ताकि तीसरी लहर को आने से रोका जा सके। वहीं दियाला चक, सांझी मोड़, राजबाग, आदि इलाकों में भी पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों को फटकार लगाई।