{"_id":"682250aea8307822c301db57","slug":"construction-work-of-maan-to-banjal-road-stopped-administrative-team-will-investigate-kathua-news-c-201-1-knt1009-120042-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मान से बांजल सड़क का निर्माण कार्य रोका, प्रशासनिक टीम करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मान से बांजल सड़क का निर्माण कार्य रोका, प्रशासनिक टीम करेगी जांच
Tue, 13 May 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 13 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
घटिया गुणवत्ता सामग्री इस्तेमाल होने की मिली थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बनी उपमंडल के डुग्गैन ब्लॉक में मान से बांजल सड़क निर्माण कार्य में कथित तौर पर घटिया गुणवत्ता सामग्री इस्तेमाल होने के चलते निर्माण कार्य को रोका दिया है। आगामी बुधवार को तहसीलदार लोहाई मल्हार अन्य प्रशासनिक टीम के साथ निर्माण स्थल कर दौरा कर निर्माण कार्य की जांच करेगी।
बता दें कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायल हो रही वीडियो के बाद बनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है। इसमें स्थानीय युवक जितेंद्र सिंह पटयाल ने वीडियो में पीएमजीएसवाई की ओर से बनाई जा रही मान से बांजल तक सड़क निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता सामग्री इस्तेमाल होने की बात उठाई है। इसके बाद विधायक डॉ. रामेश्वर ने मामले तुरंत कार्रवाई करते हुए तहसीलदार लोहाई मल्हार को निर्देश दिया कि निर्माण स्थल दौरा कर मामले का संज्ञान लें। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है और निर्माण कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
कोट
शिकायत मिलते ही पीएमजीएसवाई अभियंता, ठेकेदार और वीडियो बनाने व्यक्ति को बुधवार दोपहर मौके पर रहने का निर्देश जारी किया जा चुका है। अगर कहीं भी सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता सामग्री इस्तेमाल होने की बात सामने आई तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अनिल कुमार, तहसीलदार लोहाई मल्हार