{"_id":"62893fe01d1ed473e06af240","slug":"construction-work-kathua-news-jmu2603023158","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकोट में जल्द शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय की इमारत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकोट में जल्द शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय की इमारत का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर/रामकोट। कस्बे में सरकार की ओर से जल्द ही केंद्रीय विद्यालय की इमारत बनाने का काम शुरू किया जाएगा। शनिवार को सीपीडब्ल्यूडी की टीम ने केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित की गई 30 कनाल जगह का निरीक्षण किया।
तहसीलदार बंसीलाल के नेतृत्व राजस्व विभाग की टीम ने सीपीडब्ल्यूडी की टीम के साथ निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय की इमारत की जगह की निशानदेही की। तहसीलदार बंसीलाल ने बताया कि राजकीय डिग्री कॉलेज की इमारत के लिए 70 कनाल भूमि को कॉलेज के नाम स्थानांतरित कर दिया गया है। कॉलेज के साथ लगती 30 कनाल भूमि केंद्रीय विद्यालय की इमारत बनाने के लिए चिह्नित कर दी गई है, जिसे संबंधित विभाग को स्थानांतरित कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय की इमारत की जगह का निरीक्षण होने पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। सरकार की ओर से कस्बे के लिए केंद्रीय विद्यालय खोलने के मंजूरी पिछले वर्ष दी गई थी। केंद्रीय विद्यालय की इमारत बनाने की जगह की निशानदेही होने से अब जल्द ही विद्यालय की इमारत बनाने का काम शुरू हो जाएगा, जिससे स्थानीय और आसपास के अन्य कई इलाकों के विद्यार्थियों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी।
जगह की निशानदेही के दौरान बीडीसी चेयरमैन अभय खजूरिया, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, सीपीडब्ल्यूडी के असिस्टेंट इंजीनियर सतपाल सिंह, जूनियर इंजीनियर नवीन, रामकोट पंचायत के सरपंच प्रदीप सिंह आमुआला पंचायत के सरपंच मनोहर लाल, स्थानीय निवासी इंद्रजीत रैना, विरेंद्र शर्मा, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।