फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Congress protested against filing of chargesheet

Kathua News: चार्जशीट दायर करने पर कांग्रेस ने जताया विरोध

Thu, 17 Apr 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 17 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Congress protested against filing of chargesheet
कठुआ। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर किए जाने पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। बुधवार को कठुआ में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान इस कार्रवाई को कांग्रेस ने सरकार की बौखलाहट का परिणाम बताया। पत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और विपक्षी दल की मुखिया के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई दुखद है। जनता ने उन्हें क्लीन चिट दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के विरोध लोकतांत्रिक देश में व्यवस्था को बेहतर बनाने का माध्यम है। मगर सत्ताधारी भाजपा विरोध करने वालों के साथ इस तरह की कार्रवाई कर बदला लेने की राजनीति कर रही है। देश की सेवा के लिए हमेशा कांग्रेस हमेशा सरकार का साथ दिया है। उन्होंने मामले को वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रधान पंकज डोगरा, नरेंद्र खजूरिया योगराज जतिंदर सिंह पप्पू और विशु अंदोत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed