{"_id":"58d42d5e4f1c1b425c1a4dc5","slug":"condom-found-in-hospital-rooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के कमरों में कंडोम मिलने पर बिफरे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के कमरों में कंडोम मिलने पर बिफरे विधायक
kathua
Updated Fri, 24 Mar 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में कंडोम मिलने पर सवाल-जवाब करते विधायक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल कठुआ का वीरवार को दौरा करने पहुंचे विधायक राजीव जसरोटिया के होश उड़ गए। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पांच कमरों में इस्तेमाल किए गए कंडोम मिलने से विधायक का सिर भी शर्म से झुक गया। गुस्साए विधायक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चौबीस घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने और जांच पूरी होने तक जिला अस्पताल अधीक्षक को सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विधायक राजीव जसरोटिया दोपहर के समय जिला अस्पताल में अभाविप द्वारा शहीदी दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं को प्रोत्साहित करने पहुंचे थे।
कार्यक्रम से पहले ही विधायक ने अस्पताल की इमारत का निरीक्षण शुरू किया। दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो पिछले कई महीनों से खाली पड़े कमरों की स्थिति देखकर हैरान रह गए। इस दौरान शरारती तत्वों द्वारा अस्पताल परिसर को अय्याशी के लिए इस्तेमाल किए जाने का भंडाफोड़ हो गया। हैरानी की बात यह थी कि वार्ड की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी टूटे थे। इससे भड़के विधायक ने जिला अस्पताल अधीक्षक को तलब किया। अधीक्षक ने दो टूक जवाब दिया, जिस पर विधायक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कड़े निर्देश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि इससे दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं हो सकती। इससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से लेकर जिला अस्पताल अधीक्षक भी जिम्मेदार हैं और इन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में कमरों की स्थिति को देखकर साफ है कि किस तरह से अस्पताल प्रशासन इसकी देखरेख करता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को स्थिति से अवगत करवाया जाएगा और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भीतरी लोगों की मदद के बिना नहीं चल सकता।
विज्ञापन