फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   condolence

सैनिकों को याद कर भर आईं आंखें, कठुआ में मनाई गई कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ

विज्ञापन
condolence
कठुआ। अपने अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और वीरता की मिसाल पेश करने वाले कारगिल शहीदों को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान याद किया गया। मुख्य समारोह का आयोजन जिला पुलिस लाइन कठुआ में हुआ। जहां मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले कारगिल के शहीद वीरों की याद में कारगिल विजय दिवस की 20 वीं वर्षगांठ मनाई गई। समारोह में जिले से कारगिल यद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।
विज्ञापन


समारोह में एसएसपी श्रीधर पाटिल ने मुख्य अतिथि, जबकि उपायुक्त डॉ. राघव लंगर ने सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने शहीदी स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कारगिल शहीदों को नमन करने के लिए सेना के अधिकारी, सीएपीएफ, सेवानिवृत्त सेना और पुलिस अधिकारी, शहीद परिवारों के साथ साथ आम लोग भी मौजूद रहे। इस मौके पर राज्य की संप्रभुता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए अपना कर्तव्य निभाने वाले वीर सैनिकों को याद कर परिजनों की आंखें भी भर आईं। जिला पुलिस लाइन में पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की ओर से परेड निकाली गई, जिसकी सलामी एसएसपी ने ली। वहीं विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां देते हुए कारगिल शहीदों को नमन किया। यह संदेश दिया गया कि कारगिल शहीद देश की धरोहर हैं और उनकी कुर्बानी के लिए पूरा देश उनका ऋणी है।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि कठ्आ पुलिस हमारे वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को नहीं भूलेगी, जिन्होंने राष्ट्र के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उन्होंने कहा कि देश की सेवा सबसे बड़ी सेवा है और इसमें आहुति देने वाले देश के हर युवा के लिए प्रेरणा हैं। उपायुक्त ने शहीदों को नमन करते हुए उनके परिजनों की भी देश के लिए अहम भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें देश के शूरवीर जवानों की याद ताउम्र दिलाता रहेगा। समारोह के अंत में शहीदों के परिजनों को उपहार देकर और प्रतिभागियां को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed