{"_id":"61f6de320dc6e51f61174b9c","slug":"concession-should-be-given-to-shopkeepers-on-the-interest-of-electricity-bill-and-bank-loan-kathua-news-jmu2528624190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों को बिजली बिल और बैंक कर्ज के ब्याज पर दी जाए रियायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों को बिजली बिल और बैंक कर्ज के ब्याज पर दी जाए रियायत
विज्ञापन
हीरानगर। सप्ताहांत पाबंदियों के चलते दुकानें बंद होने से नुकसान झेल रहे दुकानदारों ने सरकार से सहायता की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि बिजली बिल और बैंक कर्ज पर ब्याज में थोड़ी रियायत मिले तो बड़ी राहत होगी।
चड़वाल में कपड़े की दुकान चला रहे अजय भारती ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए दुकानदारों ने सरकार का पूरा सहयोग किया। अब सप्ताहांत बंदी में भी दुकानदार प्रशासन को पूरा सहयोग कर रहे हैं। दुकानें बंद रहने से दुकानदारों को जो नुकसान हो रहा है यह उनके सिवा कोई नहीं जानता। कोरोना की पहली लहर के दौरान महीनों दुकानें बंद रही। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। बंद पड़ी दुकानों के बिजली के किराए दिए और बैंकों में कर्ज पर ब्याज भी पूरा वसूल किया गया। उन्होंने कहा अगर दुकानदार सरकार का पूरा सहयोग करते हैं तो सरकार का भी यह फर्ज बनता है कि इन दुकानदारों को कुछ आर्थिक सहायता दे। अगर सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर सकती तो बिजली के बिल और बैंक कर्ज पर ब्याज में कुछ छूट दें, तो छोटे दुकानदारों के लिए यह बड़ी राहत होगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने में सरकार की ओर से दिए गए सप्ताहांत बंदी जैसे निर्णय बेहद कारगर साबित हुए हैं। सरकार के सहयोग में दुकानदारों ने काफी नुकसान झेला। पहली और दूसरी लहर में इन्होंने सरकार से कोई मांग नहीं की। लेकिन अब यह दुकानदार आर्थिक तौर पर बेहद कमजोर हो चुके हैं। अब सप्ताहांत बंदी से दुकानों से हो रहे नुकसान को झेलना मुश्किल हो गया है। इसलिए सरकार इन्हें बिजली बिल, बैंक कर्ज के ब्याज पर रियायत के रूप में आर्थिक सहायता दे।