{"_id":"6813db80686c9273b80f9d54","slug":"complete-the-voter-list-work-on-time-kathua-news-c-201-1-knt1008-119765-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मतदाता सूची का काम समय पर पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मतदाता सूची का काम समय पर पूरा करें
Fri, 02 May 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 02 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम संदीप कुमार ने बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ की परिचयात्मक बैठक
बनी। एसडीएम संदीप कुमार ने बनी क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और सुपरवाइजरों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इसका उद्देश्य चुनावों से पहले सभी अधिकारियों को उनके कार्यों के प्रति जागरूक करना और जिम्मेदारियों को समझाना था।
बैठक के दौरान एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि बीएलओ की भूमिका चुनावी प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य समय पर और सही तरीके से पूरा किया जाए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने में बीएलओ की भूमिका अहम है और सभी को दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। बैठक में सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और एसडीएम द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। संवाद