फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   compitition

साइबर सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
compitition
कठुआ। साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। ये बातें राजकीय डिग्री कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से साइबर जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य पर करवाए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रो. सुमनेश जसरोटिया ने कहीं। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आजकल लगभग हर कोई इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। वित्तीय, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवा जैसी अधिकांश आवश्यक सेवाओं को भारत सरकार की ई-गवर्नेंस पहल के अनुसार डिजिटलाइज किया गया है। जैसे-जैसे नागरिक इन सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठा रहे हैं धोखाधड़ी और जालसाजी का जोखिम भी बढ़ता जा रहा है। इसलिए ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका साइबर जागरूकता है।
विज्ञापन

इस दौरान ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें एचओडी कंप्यूटर साइंस प्रो. राहुल शर्मा ने क्विज के संयोजक और प्रो. शिव कुमार ने आयोजन सचिव के रूप में कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अनूप शर्मा, प्रो. सुरभि गुप्ता, प्रो. भरत, प्रो. वीरेंद्र सिंह, प्रो. मनमोहन सिंह ने किया। प्रो. राहुल शर्मा ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विवरण देते कहा कि इसमें राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के अलावा राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ, राजकीय डिग्री कॉलेज अखनूर, राजकीय डिग्री कॉलेज भद्रवाह, कुंजवानी, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज पुलवामा सहित जम्मू के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। मौके पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की सलाहकार समिति में प्रो. रोमिला गुलेरिया, डॉ. सीमा मलपोत्रा, प्रो. राज किरण, प्रो. जसविंदर सिंह, प्रो. राकेश सिंह और प्रो. रितु भगत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed