{"_id":"67c0c16d9efacf47230efb05","slug":"college-students-organised-road-safety-rally-kathua-news-c-201-1-knt1006-117811-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क सुरक्षा जारूकता रैली निकाली, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क सुरक्षा जारूकता रैली निकाली, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
विज्ञापन
रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करती एनएसएस स्वयंसेवी। स्रोत : कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत जारी विशेष शीतकालीन शिविर के छठे दिन सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवियों ने भाग लेकर लोगों को यातायात सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने को प्रेरित किया।
कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. सीमा जोली के संरक्षण में कॉलेज परिसर से रैली शुरू हुई जो जिला खेल स्टेडियम और पुलिस लाइन रोड से होते हुए वापस कॉलेज में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान वालंटियरों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व से परिचित कराते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जागरूक किया। दूसरे चरण में खेल विभाग के सहयोग से एक आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। पीटीआई संजीव जमवाल ने स्वयंसेवियों को व्यक्तिगत सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आवश्यक आत्मरक्षा तकनीकों से लैस किया।
वहीं, अंत में स्वयंसेवियों ने सामुदायिक सेवा प्रयासों के तहत पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान देने के लिए कॉलेज परिसर में फूलों के पौधे भी लगाए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋतु कुमार शर्मा ने बताया कि एनएसएस इकाई सामाजिक जिम्मेदारी, कौशल विकास और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. सोनिका जसरोटिया, प्रो. सुरभि गुप्ता और शिखा भी उपस्थित रहीं।