फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cold wave in Kathua District Due to Rain

Kathua News: बिगड़ा मौसम का मिजाज<bha>;</bha> मैदानों में फुहार, पहाड़ों पर बारिश से बहार

विज्ञापन
Cold wave in Kathua District Due to Rain
-कठुआ जिले में एक मार्च तक बर्फबारी और बारिश की संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मैदानों में हल्की फुहार और पहाड़ों पर बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में एक मार्च तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है।


बीते सप्ताह हुई अच्छी बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर मौसम ने किसानों को राहत देने की तैयारी की है। मार्च से पहले बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम ने करवट ले ली है। मैदानी इलाकों में जहां बारिश की फुहारें पड़ीं, वहीं पहाड़ों पर बारिश की झड़ी से पारे में भारी गिरावट आई है। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी आंशिक रूप से बाधित हो गई है। उधर, प्रशासन ने भी मौसम को देखते हुए फील्ड स्टाफ को स्थिति पर नजर रखने की हिदायत जारी कर दी है। दूरदराज इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना को देखते हुए नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी की तरह है। हालांकि यह बारिश देरी से हो रही है लेकिन कुल मिलाकर फसलों को होने वाले अधिकतम नुकसान से बचाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में एक मार्च तक बिगड़े हुए मौसम का दौर जारी रहेगा। मैदानी इलाकों में मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed