फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   clean news

Kathua News: बलिदानी पवन कुमार की पत्नी को किया सम्मानित

विज्ञापन
clean news
हीरानगर। मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक से 15 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के तहत सरकारी प्राथमिक विद्यालय गोपाला चक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कारगिल बलिदानी नायक पवन कुमार की पत्नी रीता देवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ मढ़ीन सोनाली कुमारी की देखरेख में किया गया। इस दौरान ''एक पेड़ शहीद के नाम'' अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर बलिदानी की पत्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए ''एक पेड़ शहीद के नाम'' और ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ा कदम है, बल्कि मां और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। पूरे देश ने इस अभियान को अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. शशि पाल सिंह, पूर्व नायब सरपंच अशोक कुमार, पूर्व पंच बलविंदर कुमार, शिक्षक चंद्रप्रभा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवी व गांव के अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed