फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

दो घंटे बैठे रहे अधिकारी, नहीं आए फरियादी

विज्ञापन
civic animities
हीरानगर। ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में अब आम लोग रुचि कम दिखा रहे हैं। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में सभी विभागों के अधिकारी तो मौजूद रहे, लेकिन कोई भी फरियादी अपनी समस्या लेकर नहीं आया। दो घंटे बैठने के बाद सभी अधिकारी वापस चले गए।
विज्ञापन

बीते सप्ताह के कार्यक्रम में भी सिर्फ एक पूर्व सरपंच ही पहुंचे थे और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी थी। इस कार्यक्रम की वजह से कार्यालयों में अधिकारी नहीं मिलते हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। कुछ लोगों ने इस कार्यक्रम को बंद करने की मांग की है। सरपंच सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का आम लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है, इसलिए इसे बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा बुधवार को इस कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय छोड़कर बैठना पड़ा।
विज्ञापन

वहां भी कोई अपनी समस्या सुनाने नहीं आया। इधर, सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को अधिकारियों की अनुपस्थिति की वजह से परेशान होना पड़ता है। अधिकारी भी अब इस बात को समझने लगे हैं। वहीं सरपंच राकेश चौधरी ने कहा यह कार्यक्रम मात्र औपचारिकता बनकर रह गया है। बुधवार को सभी कार्यालयों के अधिकारी एक जगह पर इकट्ठा होकर लोगों का इंतजार करते रहे और चले गए। कोई भी उन्हें अपनी समस्या सुनाने नहीं आता है। इसलिए उपराज्यपाल से ही हमारी मांग है कि इस कार्यक्रम को बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed