{"_id":"62275b7e46ef2e62785c808a","slug":"civic-animities-kathua-news-jmu255291691","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद और नशा दोनों के खिलाफ लड़ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद और नशा दोनों के खिलाफ लड़ रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। आतंकवाद और नशा दोनों के खिलाफ पुलिस लड़ रही है, ताकि जम्मू-कश्मीर में शांति के साथ आने वाली पीढ़ी को सकारात्मकता की ओर मोड़ा जा सके। यह बातें पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में दसवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर नियंत्रण की लड़ाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरी दृढ़ता से जुटी है। इसमें काफी सफलता भी मिली है। वर्तमान में जो छोटे-छोटे मॉड्यूल सामने आ रहे हैं, उनसे पुलिस सख्ती से निपट रही है। वहीं, युवाओं में बढ़ रहा नशे का प्रचलन नई समस्या बनकर सामने आ रही है। पुलिस इसके खिलाफ भी लड़ाई लड़ रही है।
उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं इसकी चपेट में आ चुके युवाओं को दोबारा मुख्यधारा में लाने के लिए पूरे प्रदेश में खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कठुआ में होने वाला उत्तर भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट मुकाबला भी इसी कड़ी का हिस्सा है।
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुरू की गई इस परंपरा में जिस तरह से आम लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित की है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रायोजक, शहीद वेलफेयर कमेटी के सदस्य आदि जिस तरह से योगदान दे रहें हैं, आने वाले दिनों में इसका और विस्तार होगा। यह युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगा।