फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

महानपुर में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

विज्ञापन
civic animities
महानपुर में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान
विज्ञापन

विभाग से कटौती का समय निर्धारित करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
महानपुर। पिछले कुछ समय से तहसील में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं। कस्बे के दुकानदारों को ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। सभी का कहना है कि पहले बिजली कटौती का समय निर्धारित था। लेकिन वर्तमान में विभाग किसी भी समय बिजली को काट देता है। इससे कामकाज प्रभावित होता है।

स्थानीय सुरजीत सिंह, राकेश अबरोल, हिम्मत वाड़ा, राकेश बाड़ा आदि ने बताया कि पिछले कुछ समय से बिजली कटौती का कोई समय नहीं है। पहले दुकानदारों और तहसील के लोगों को जानकारी होती थी कि किस समय बिजली जाएगी और किस समय बिजली आएगी। वर्तमान में विभाग किसी भी समय बिजली कटौती कर देता है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि वह बिजली कटौती का पहले की तरह समय निर्धारित करें, ताकि जानकारी रहे कि किस समय बिजली जाएगी और किस समय बिजली आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed