फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

तहसील कार्यालय के पास हैंडपंप खराब, लोग परेशान

विज्ञापन
civic animities
तहसील कार्यालय के पास हैंडपंप खराब, लोग परेशान
विज्ञापन

महानपुर। कस्बे में तहसील कार्यालय के पास हैंडपंप पिछले दो साल से खराब रहने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को सूचित करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से दिक्कतें बनी हुई हैं।

स्थानीय दिलीप शर्मा ने कहा कि हैंडपंप को खराब हुए दो साल हो गए। यह हैंडपंप चौक पर होने के चलते स्थानीय लोगोें के अलावा अन्य भी इसका इस्तेमाल करते रहे हैं। विद्यार्थी आते जाते यहां पानी पीते थे। इसे बनाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। कपिल शर्मा ने कहा कि जिला उपायुक्त द्वारा लगाए गए दरबार में भी मसले को उठाया गया था। तब उपायुक्त ने आश्वस्त किया था कि हैंडपंप जल्द ठीक कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक हैंडपंप को ठीक नहीं कराया गया। जितेंद्र सिंह ने कहा कि पानी की सप्लाई नहीं आने पर लोगों को मजबूरन आसपास की बावलियों से पानी ढोना पड़ रहा है। तहसील प्रशासन और संबंधित विभाग हैंडपंप को जल्द से जल्द ठीक करवाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed