फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

चेयरमैन ने शुरू करवाए विकास कार्य

विज्ञापन
civic animities
चेयरमैन ने शुरू करवाए विकास कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी में चेयरमैन का पदभार संभालने के बाद सोमवार को रविंद्र शर्मा ने लाखों रुपये के विकास कार्य शुरू करवाए। वहीं करीब एक लाख की लागत से कमेटी कार्यालय को जाने वाले मार्ग पर लेन और ड्रेन का उद्घाटन भी किया।
सोमवार को आधिकारिक रूप से चेयरमैन का पद संभालने पहुंचे रविंद्र शर्मा का कमेटी के कर्मचारियों और पार्षदों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय को जाने वाले नवनिर्मित रास्ते का उद्घाटन किया। इसके बाद वार्ड चार में तीन लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्य को शुरू करवाया। वहीं वार्ड सात में पांच लाख की लागत से बनने वाले अंडरग्राउंड नाले के निर्माण को शुरू कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चेयरमैन का पदभार संभालने के बाद उनकी प्राथमिकता लखनपुर का विकास है, जिसकी उन्होंने पहल की है। उन्होंने कहा कि हाईवे से नीचे पड़ने वाले वार्ड सात में जलभराव आम लोगों की समस्या थी। इसके लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है। करीब 150 मीटर लंबे नाले के निर्माण से वार्ड में हर बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। वहीं वार्ड चार में बनने वाली गली से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। आने वाले दिनों में लखनपुर में लोगों को रोजगार के बेहतर साधन उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग के साथ मिलकर योजना बनाने का प्रयास होगा। इस मौके पर म्यूनिसपल कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुरमूदीन सहित वार्ड के पार्षद, म्यूनिसिपल कमेटी के कर्मचारी व लखनपुर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed