फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Challan of 31 Two Wheelers, Six Impound

Kathua News: 31 दोपहिया वाहनों के किए चालान, छह जब्त

विज्ञापन
Challan of 31 Two Wheelers, Six Impound
शहर के मुखर्जी चौक पर यातायात विभाग का नाका तोड़कर भाग रहे बाइक सवार को पकड़ता यातायात कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कठुआ सिटी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने शहर के मुखर्जी चौक में नाका लगाया। इस दौरान 31 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए। कार्रवाई के कारण मुखर्जी चौक में दोपहिया वाहनों के आने पर विराम सा लग गया।

शनिवार को सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालक पुलिस के राडार पर रहे। इस दौरान किसी को हेलमेट का उपयोग न करने तो किसी को दस्तावेज न होने पर चालान किया गया। करीब दो घंटे चले इस अभियान के चलते मुखर्जी चौक में आने वाले वाहनों के पहिए थम गए। इस दौरान शहीदी चौक से आने वाले लोगों न जहां मुखर्जी चौक से पहले पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक स्थित पार्किंग में ही अपने वाहन को खड़ा कर दिया। जबकि जराई चौक की ओर से आने वाले लोग श्री रघुनाथ मंदिर के पास ही अपने वाहन खड़े कर दिए।
विज्ञापन


डीटीआई कपिल मन्हास ने बताया कि यातायात नियमों के अनुपालन के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसमें 31 दोपहिया वाहन का चालान किया गया है, जबकि एक रांग पार्किेंग के मामले में कार्रवाई की गई। इसके सिटी थाना पुलिस ने भी छह वाहनों को दस्तावेजों के अभाव में जब्त किया है। उन्होंने लोगों ने अपील की सड़क पर चलते हुए नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed