{"_id":"b7f10b08c65887ab3bf2492c581b3ac7","slug":"chain-snatching-from-old-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला के कान से झपटे कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला के कान से झपटे कुंडल
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड चार के कृष्णा कालोनी क्षेत्र में वीरवार को अज्ञात युवकों द्वारा बुजुर्ग महिला के कान से बालियां छीनने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और उसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग शांता देवी पत्नी कृष्ण लाल निवासी वार्ड न. 4 कृष्णा कालोनी किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर आई थी। मार्ग पर घर जाते वक्त कुछ अज्ञात युवकों ने पीछे से उसके कान की दोनों बालियां छीन कर भाग गए।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार कुछ युवक पैदल ही चल कर पीछे से आए और दोनों झपट्टा मारकर बालियां छीन ली। वहीं, झपटमारी से बुजुर्ग महिला के कानों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद युवक वहां से भाग गए। झपटमारी की वारदात के बाद शहर में विशेष कर महिलाओं में खौफ पैदा हो गया। गौरतलब है कि इसी तरह की चेन स्नेचिंग की वारदातें कुछ माह पहले भी शहर में हो चुकी हैं।