फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ceasefire violation at Heeranagar International Border

रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया

विज्ञापन
Ceasefire violation at Heeranagar International Border
पाकिस्तान की ओर से बरसाई गई गोलियां दिखाते प्रभावित परिवार के सदस्य - फोटो : KATHUA
कठुआ/हीरानगर। सीमावर्ती मनियारी गांव पंद्रह दिन से पाकिस्तानी गोलाबारी की जद में है। पहले गोले दाएं-बाएं गिर रहे थे, लेकिन अब ग्रामीणों के रिहायशी कुल्लों और घरों को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान की नापाक हरकत से सीमावर्ती गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

मनियारी गांव के यशपाल ने बताया कि उनके गांव में कच्चा मकान है। गोलाबारी शुरू होने के बाद परिवार के सदस्यों ने नजदीक के एक बंकर में शरण ले ली। रात भर गांव के अन्य लोगों की तरह वे भी बंकर में दुबके रहे, लेकिन सुबह चार बजे के लगभग गोलाबारी की चपेट में आकर उनका कुल्ला धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीमा के हालात ऐसे हैं कि जान किसी तरह बचा लिया जाता है, लेकिन आशियाना बचाना मुश्किल है। कभी किसान फसलें नहीं काट सकते तो कभी माल मवेशी गोलीबारी में मारे जाते हैं। मनियारी गांव में तड़के शामलाल के घर में गोली लगी जो घर के भीतर रखे ट्रंक को भेदकर कपड़ों में जा घुसी और आग भड़क गई। ट्रंक में रखा सामान जल गया। लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राउंड जीरो के हालात जानने पहुंचे डीसी
गोलाबारी पीड़ित सीमावर्ती गांवों के हालात का जायजा लेने के लिए डीसी डॉ. राघव लंगर ने बोबिया, लोंडी, चन्द्र चौक, मनियारी और पंसार गांव का दौरा किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसी खुद बुधवार की रात बार्डर आउट पोस्ट पर ही गुजारी। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव सहायता मुहैया करवाने का भरोसा दिलाया।
बीएसएफ बटालियन के कमांडेंट, सत्येंद्र गिरि ने सीमा प्रबंधन से संबंधित सभी मुद्दों के बारे में डीसी को जानकारी दी। डीसी ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सीमा पर रहने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहने और ग्रामीणों को फौरी तौर पर जानकारी मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा सीमा पार से गोलीबारी के दौरान सीमावर्ती निवासियों द्वारा उपयोग में लाने के लिए बनाए जा रहे व्यक्तिगत और सामुदायिक बंकरों का भी निरीक्षण किया।
गोलाबारी बढ़ने की स्थिति में सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए किए गए इंतजामों को जानने के लिए उन्होंने चिह्नित राहत शिविरों का भी दौरा किया। यहां उन्होंने अधिकारियों को भी जरूरी सेवाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।

पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा
आए दिन हो रही गोलाबारी से परेशान मनियारी गांव के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि फसलें पक गई हैं और पाकिस्तान जानबूझ कर किसानों की रोजी रोटी पर गोलियां बरसा रहा है। आए दिन शिक्षण संस्थानों के बंद होने से विद्यार्थियों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि सीमावर्ती इलाकों को खाली करवाकर अब भारत सरकार को जवाब देना चाहिए। रोज रोज की गोलाबारी से तंग आ चुके लोग चाहते हैं कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए ताकि आने वाले कई वर्षों तक वो फिर ऐसी हिमाकत न करे।

सीमावर्ती इलाके में गोलाबारी प्रभावितों की स्थिति जानने पहुंचे डीसी

सीमावर्ती इलाके में गोलाबारी प्रभावितों की स्थिति जानने पहुंचे डीसी- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed