{"_id":"60e4abe38ebc3ee095374c46","slug":"cctv-kathua-news-jmu238916683","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील मुख्यालय के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील मुख्यालय के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। तहसील मुख्यालय के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के नेता रमेश कुंडल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल तहसीलदार राहुल बसौत्रा से मिला। उन्होंने मांग की कि तहसील मुख्यालय के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि मुख्यालय परिसर और गेट के बाहर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
नेता ने कहा कि सोमवार को तहसील मुख्यालय के गेट के बाहर से चोर एक मोटरसाइकिल को चुरा कर ले गए। यहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बावजूद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यहां कोई शरारती तत्व किसी बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकता है। इससे पहले कि देर हो जाए, प्रशासन को एहतियात बरतनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यालय के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं, तो मुख्यालय परिसर और गेट के बाहर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है। इससे उन लोगों में भी डर पैदा होगा जो यहां चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस बारे में जिला उपायुक्त को लिखेंगे। उनकी तरफ से मंजूरी मिली तो इस पर काम किया जा सकता है। शिष्टमंडल में श्यामलाल, मदनलाल, सुमित कुमार, टोनू कुमार, आदि शामिल रहे।