फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Car Hit the Railway Crossing Gate; Gateman Stop The Train

Kathua News: अनियंत्रित कार ने टक्कर मार बंद रेलवे फाटक तोड़ा, गेटमैन ने 600 मीटर पहले रुकवाई ट्रेन

विज्ञापन
Car Hit the Railway Crossing Gate; Gateman Stop The Train
लोगेट मोड़ के पास रेलवे क्रॉसिंग के फाटक से टकराकर क्षतिग्रस्त कार।  संवाद
- लोगेट मोड़ स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा टला, रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

-ब्रेक न लगने के कारण कार टकराई, गाड़ी में दो बच्चों सहित चार लोग सवार थे
संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। लोगेट मोड़ स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार कर बंद फाटक को तोड़ दिया। इसके बाद गेटमैन ने ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेन को फाटक से 600 मीटर की दूरी पर पीछे ही रोक दिया।
मामला रविवार की दोपहर का है। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से आ रही मालवा एक्सप्रेस ट्रेन पठानकोट की ओर जा रही थी। इसके चलते क्रॉसिंग पर तैनात रेलवे गेटमैन ने समय रहते फाटक को बंद कर दिया, लेकिन लोगेट की तरफ से कठुआ जा रही एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार कर बंद फाटक को तोड़ दिया जिसके बाद गेटमैन ने सूझबूझ से काम लेते हुए फाटक से गुजरने वाली ट्रेन को फाटक से 600 मीटर पीछे ही रोक दिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लोगेट की ओर से आ रही कार चालक से ब्रेक न लगने के कारण गाड़ी फाटक से जा टकराई।
विज्ञापन

टक्कर के कारण फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय कार में दो बच्चों सहित चार लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि सभी बाल-बाल बच गए जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और ट्रेन को आगे जाने की अनुमति दी। फिलहाल क्रॉसिंग पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए एक अस्थायी फाटक का इंतजाम किया गया है। वहीं, क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत का काम रेलवे कर्मचारियों द्वारा जारी है। इस संबंध में रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed