फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Camp Organised for Disable Persons

Kathua News: दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर में 64 आवेदकों की जांच

विज्ञापन
Camp Organised for Disable Persons
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हीरानगर में दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए गठित मेडिकल बोर्ड सदस्यों ने 64 आवेदकों की जांच की।

सोमवार को लगे शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए गठित मेडिकल बोर्ड में डॉ. विकास गुप्ता (कंसल्टेंट सर्जन, सीएचसी हीरानगर), डॉ. भानु प्रताप सिंह (मेडिकल ऑफिसर, एमडी मेडिसिन, सीएचसी हीरानगर), डॉ. किशोर कुमार डिगरा (कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन, सीएचसी हीरानगर), डॉ. अश्विनी कुमार (मेडिकल ऑफिसर, ईएनटी, एनटीपीएचसी नगरोटा गुर्जू), डॉ. सुरिंदर कुमार (कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक, ट्रॉमा अस्पताल महानपुर) और डॉ. पल्लवी जमवाल (मेडिकल ऑफिसर, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सीएचसी परोल) शामिल रहे। जांच प्रक्रिया को पूरा करते हुए 64 आवेदकों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं, कुछ मामलों में जहां अतिरिक्त जांच की आवश्यकता थी, उनके प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को लंबित रखा गया।
विज्ञापन


शिविर के संबंध में बीएमओ डॉ. स्वामी सरण अंजल ने बताया कि दिव्यांगजनों को उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए इस शिविर का आयोजन स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू के निदेशक डॉ. राकेश मंगोत्रा के दिशा निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ डॉ. विजय रैना के मार्गदर्शन में किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को इसका लाभ मिला है। क्योंकि इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की और इसे दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन होता रहेगा, जिससे दिव्यांगजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed