फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: भगवान राम के जन्म पर अयोध्या में मनाई गईं खुशियां

विज्ञापन
caltural news
बसोहली। महानपुर तहसील के अंतर्गत आते धार महानपुर इलाके में चैत्र नवरात्र के दौरान रामलीला का आगाज हो गया है। पहले दिन की रामलीला में कलाकारों ने विभिन्न रामलीला मंचन के दृश्यों को दर्शाया। इस दौरान राजा दशरथ को चार पुत्र रत्नों की प्राप्ति होती है।भगवान राम के जन्म पर अयोध्या में खुशियां मनाई गईं। राजा दशरथ को पुत्र प्राप्ति के लिए ऋषि वशिष्ठ सलाह देते हैं। ऋषि श्रृंगी राजा दशरथ को यज्ञ का आयोजन करवाने के लिए कहते हैं। यज्ञ करवाने की सलाह के बाद राजा दशरथ इस यज्ञ को करवाने का निर्णय लेते हैं। ऋषि श्रृंगी राजा दशरथ के इस यज्ञ को संपन्न करवाते हैं। इसके बाद प्रसाद के रूप में वह राजा दशरथ को कुछ फल देते हैं, जो राजा दशरथ अपनी रानियों को दे देते हैं। इसके बाद भगवान राम सहित लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के रूप में राजा दशरथ को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। भगवान राम के जन्म पर अयोध्या में जगह-जगह खुशियां मनाई गईं। इस रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकार अर्जुन सिंह ने बताया कि यह रामलीला करीब 36 वर्ष पुरानी है। और हर चैत्र नवरात्र के दौरान इस पहाड़ी इलाके में रामलीला होती है। इसे देखने के लिए आस-पड़ोस पंचायत के अलावा दूर-दूर से भी लोग आते हैं। दूसरे दिन रामलीला में ताड़का वध का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed