फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
caltural news
नगरी। गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य पर कीड़ियां में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अनुयायियों और गण्यमान्य लोगों ने भाग लेकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री गुरु रविदास सभा कठुआ की ओर से बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने जयघोष के नारे लगाए, वहीं महिला संगत की ओर से इस दौरान भजन कीर्तन करते हुए गुरु की महिमा का बखान किया गया। शोभायात्रा में प्रस्तुत झांकियां आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभायात्रा के दौरान गुरु ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग का अनुसरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि धर्म का ज्ञान हमें गुरु के माध्यम से ही मिलता है। लिहाजा हम सभी को अपने जीवन में गुरु को धारण करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाकर उन्हें आने वाली भविष्य के लिए मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. गुंदीप सिंह, प्रेम नाथ डोगरा व अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed