फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: आठ मार्च को होगा महामाई का जागरण, हिमाचल से लाई गई ज्योति

विज्ञापन
caltural news
जागरण से पूर्व पहुंची अखंड ज्योति का स्वागत करते श्रद्धालु। 
कठुआ। हिमाचल प्रदेश स्थित ज्वाला जी से लाई गई ज्योति के साथ शहर के वार्ड 18 में होने वाले महामाई के जागरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को बैंड-बाजे के साथ पहुंची ज्योति का जहां महिला भक्तों ने पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया, वहीं कमेटी के सदस्यों ने इस मौके पर जयघोष कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि वार्षिक जागरण की परंपरा का निर्वहन करते हुए ज्वाला जी से माता की पवित्र ज्योति आ गई है। आज से जागरण की तैयारियों काे शुरू किया जाएगा। आठ मार्च को होने वाले वार्षिक जागरण के तहत दिन में भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जबकि रात को महामाई के भव्य जागरण का आयोजन होगा। इसमें जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध गायक राजू विजयपुरिया महामाई का गुणगान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed