{"_id":"66e36219483293241e031f74","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-113111-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: घोड़े पर सवार बाबा की झांकी के दर्शन पाने के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: घोड़े पर सवार बाबा की झांकी के दर्शन पाने के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। गणेश महोत्सव के चलते शहर के पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में वीरवार को भंडारा लगाया गया, जबकि बीती रात पंडाल में रास लीला का आयोजन किया गया। इसमें बाबा कालीवीर की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी।
श्री गणेश वंदना के साथ शुरू हुई रासलीला के दौरान कलाकारों ने शिव तांडव व काली माता व राधा-कृष्ण की झांकी पेश कर हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रासलीला का मुख्य आकर्षण बाबा कालीवीर की झांकी जब प्रस्तुत की गई तो पंडाल का महौल देखते ही बना। घोड़े पर सवार बाबा की झांकी के दर्शन पाने के लिए वहां मौजूद हर भक्त आतुर दिखा।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक अश्विनी शर्मा और नगर संघचालक इंद्रजीत अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता तिलक राज भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव इतनी धूमधाम से आयोजित किए जाने पर श्री गणेश महोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयास को की सराहना की। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्यों ने अतिथियों को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।