{"_id":"6637f049bf8a58329507be13","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-109307-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चंडी माता के जागरण में रातभर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चंडी माता के जागरण में रातभर झूमे भक्त
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड नंबर 7 में बीती रात मां चंडी के जागरण का आयोजन किया गया। शिव मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित जागरण के दौरान बड़ी संख्या में उमड़े भक्त रात भर चले जागरण के दौरान जयघोष करते रहे। जागरण के दौरान जम्मू से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण, वैष्णो माता, भगवान शिव और माता पार्वती की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर जागरण को भव्य बनाया।
10वीं बार होने वाले जागरण का शुभारंभ मुख्य बाजार स्थित माता आशापूर्णी के भवन से लाई गई जोत को स्थापित कर किया गया। इस दौरान मंच पर आए कलाकार मनी संधू ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इसके बाद कई अन्य भजन पेश कर समा बांधे रखा। वहीं देर रात मंच पर आई प्रसिद्ध कलाकार सोनाली डोगरा ने अपनी मधुर आवाज में भवन बड़ा सोंणा बनाया ऐ, चंडी मां दा दरबार बड़ा दूर, और चलो चलिए चंडी मां दे दरबार पेश कर वहां मौजूद भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने वहां मौजूद भक्तों की फरमाइश पर जब माई ने तेरे कुंडलू-कुंडलू बाल, बड़ी बनि-बनि पौउंदे ने पेश किया तो वहां सभी भक्त झूम उठे।