फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: जिले के देवी मंदिरों में दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की आराधना

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्र को लेकर जिले भर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। नवरात्र के दूसरे दिन जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ दिन भर मंदिरों में माता के जयकारे गूंजते रहे। बुधवार की सुबह से से मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर कमेटियों ने भक्तों की सुविधा के लिए उचित इंतजाम किए हुए हैं। जिले के जसरोटा काली माता मंदिर, नगरी बाला सुंदरी और माता आशापूर्णी मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी तादाद देखी गई। दर्शन के लिए भक्त कतारों में लगे रहे। इस बीच मेले का बच्चे जमकर लुत्फ ले रहे हैं। वहीं महिलाएं खरीदारी में जुटीं रहीं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन जसरोटा के कालीमाता मंदिर में भक्तों की बड़ी संख्या में आमद दर्ज की गई। यहां हर साल नवरात्र के दौरान जसरोटा में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या अधिक रहती है। मंदिर परिसर में मेले के दौरान श्रद्धालु खरीदारी करते नजर आए। उधर, नगरी स्थित माता बाला सुंदरी के दरबार से भी काफी श्रद्धालु जुटे। यहां पंजाब के भक्त भी माता के दरबार में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। बनी के शक्ति माता मंदिर में भी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed