फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: गुरु परंपरा से मिली शिक्षा ज्ञान के साथ आत्मा को भी बनाती है निर्मल

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। अयोध्या धाम में श्री रामलला की स्थापना के उपलक्ष्य पर शहर के लोअर शिवानगर स्थित आदियोगी गुरु आश्रम में श्रीराम कथा का आयोजन जारी है। वीरवार को पंडाल में उमड़े भक्तों ने कथा व्यास आदियोगी गौतम जी महाराज के प्रचवन सुने।
विज्ञापन


श्रीराम कथा के छठे दिन आदियोगी गौतम स्वामी जी महाराज ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तों को बताया कि कैसे काग भूसुंडी और भगवान शंकर को राम जी दर्शन देते हैं। उन्होंने शिक्षा हासिल करने के लिए भगवान के अपने गुरु के गृह जाने का वर्णन करते हुए संगत से अपने बच्चों को भी शिक्षा के लिए अपने गुरु परंपराओं का अनुसरण करने के लिए कहा क्योंकि सनातन संस्कृति के अनुसार होने वाली शिक्षा उनके ज्ञान को बढ़ाने के साथ आत्मा की निर्मलता लाएगी, जो कि उन्हें पूरी मानवता का उपयोगी बनाएगी। प्रत्येक माता-पिता का फर्ज और धर्म है कि अपने बच्चों को सनातन धर्म एवं अपने संस्कृति का बोध कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने किशोरावस्था में प्रभु श्रीराम द्वारा विश्वामित्र की यज्ञ की रक्षा करना और विश्वामित्र जी के साथ भगवान श्रीराम का चरण स्पर्श कृपा करके अहिल्या का उद्धार करने के साथ मिथिला में जाकर धनुष भंग करना और सीता जी के साथ विवाह का सुंदर वर्णन करके भक्तों को भगवान से परिचित करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed