{"_id":"60f5cf678ebc3e6d602d7afb","slug":"bus-service-kathua-news-jmu2398143116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी से धमान के बीच मिनी बसों की किराया सूची तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी से धमान के बीच मिनी बसों की किराया सूची तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनी से धमान तक संपर्क सड़क पर तारकोल डालने का कार्य पूरा होने के साथ ही मिनी बसों को चलाने की आधिकारिक अनुमति मिल गई है। सोमवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कठुआ की ओर इस रूट के विभिन्न स्टॉप के लिए किराया सूची जारी कर दी गई। अबतक इस रूट पर चलने वाली सूमो आदि वाहन मनमाना किराया वसूल रहे थे, जिसे लेकर क्षेत्र के लोग कई बार प्रशासन से नियंत्रित करने की मांग भी कर चुके हैं।
आरटीओ सुनील कुमार ने बनी से चलोग, तिरनाली, बाड़ी, डुग्गन, दुल्लंगल, भुलड़ी, ढग्गर, बगैन और धमान तक का किराया अधिसूचना जारी करते हुए निर्धारित किया है। इसके अंतर्गत बनी से चलोग और तिरनाली तक छह और नौ किलोमीटर के सफर के लिए 15 रुपये, बनी से बाड़ी और डुग्गन के 11 और 15 किलोमीटर के सफर के लिए 17 रुपये तय किया गया है।
बनी से दुलंगल के लिए 19 किलोमीटर के सफर के लिए 22 रुपये, भुलड़ी तक के 22 किलोमीटर सफर के लिए 27 रुपये, ढग्गर तक 25 किलोमीटर सफर के लिए 32 रुपये, बगैन तक 28 किलोमीटर सफर के लिए 36 और धमान तक 31 किलोमीटर सफर के लिए 41 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।