फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Burned women Died in Kathua Gmc, Family Allegation of Murder

Kathua News: आग से झुलसी महिला की जीएमसी में मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
Burned women Died in Kathua Gmc, Family Allegation of Murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। संदिग्ध अवस्था में आग लगने की घटना के बाद जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को जीएमसी कठुआ पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने इसे हत्या करार देते हुए जमकर बवाल किया।
हालांकि मौके पर पहुंचे नगरी पुलिस चौकी प्रभारी ने इस मामले की जांच के उपरांत बनती कार्रवाई करने का आश्वासन दिया इसके बाद लोग शांत हो गए। बता दें कि गत बुधवार को नगरी क्षेत्र के बिगवां गांव में हुई इस घटना में तान्या देवी और उसका पति सुनील कुमार दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया था। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे मायका पक्ष के लोगों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में मृतका के पति सुनील कुमार का कहना है की आग किन परिस्थितियों में लगी उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल आग लगने के बाद जब अपनी पत्नी को उसमें घिरा तो उन्होंने उसको बचाने का प्रयास किया जिसमें उनके दोनों हाथ सहित शरीर के कई हिस्से जल गए हैं। उनका भी इलाज जीएमसी कठुआ में ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed