{"_id":"612fdafb8ebc3ef1634ac3b2","slug":"block-day-programme-kathua-news-jmu2427575133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शिक्षा में सुधार लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शिक्षा में सुधार लाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। मिडिल स्कूल मंडला के प्रांगण में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एडीसी तिलकराज थापा ने की। एडीसी ने मिडिल स्कूल मंडला के हेडमास्टर से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने हेडमास्टर और जेडईओ को ऑनलाइन शिक्षा में सुधार लाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान कहा कि एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिससे बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई पर नजर रखी जाएगी।
स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण किए जाएंगे। इसके लिए तहसीलदार अमन आनंद को निर्देश दिए। हेडमास्टर ने बताया कि स्कूल के कुछ कमरे असुरक्षित और कुछ कमरों से पानी टपकता है। इस पर एडीसी ने लोक निर्माण विभाग को जरूरी निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि ब्लॉक दिवस का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में बिजली पानी शिक्षा इत्यादि की व्यवस्था में सुधार लाना है। हफ्ते के दो दिन बुधवार व शनिवार को बैठकों का आयोजन किया जाएगा। वहीं लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा। रैहन पंचायत की सरपंच कंचन कुमारी ने कहा कि वार्ड संख्या एक में पानी की समस्या है। इस पर जलशक्ति विभाग के एईई ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं सरपंच ने बताया कि कुछ इलाकों में बिजली विभाग द्वारा खंभे तो लगा दिए गए हैं, लेकिन अभी तार नहीं लगाए हैं। एडीसी ने बिजली विभाग के प्रोजेक्ट विंग के एक्सईन को इसकी जांच कर समाधान निकालने को कहा। वार्ड संख्या आठ में स्कूल के साथ लगती सड़क से पानी की निकासी सही तरह से नहीं होने पर पानी सड़कों पर इकट्ठा हो रहा है। इस पर लोक निर्माण विभाग को नालियां बनाने के निर्देश दिए।
मिडिल स्कूल की बाउंड्री वाल का काम पूरा न होने का पूछा कारण
परूंगल के वार्ड संख्या 5 व गांव में सड़क की खस्ताहालत पर लोक निर्माण विभाग के जेई ने कहा कि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। वार्ड संख्या 7 व 8 रैहण पंचायत में शौचालय में पानी की व्यवस्था न होने पर विभाग को निर्देश जारी किए गए। वहीं कुछ इलाकों में जल शक्ति विभाग की पाइप लाइनों में ब्लॉकेज हो गई है। इस पर जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि पाइपलाइन चेक कर व्यवस्था को दुरुस्त करें।
ग्रामीण विकास विभाग से मिडिल स्कूल मंडला की बाउंड्री वाल का काम पूरा न होने का कारण पूछा तो उनका कहना था कि फंड की कमी के कारण काम रुका हुआ है।
सड़क किनारे अतिक्रमण की किस विभाग ने दी परमिशन, दो दिन में करें रिपोर्ट
वन विभाग के रेंजर से कहा कि अटल सेतु व बनी सड़क किनारे पोल लगाकर अतिक्रमण किया गया है। इससे सड़क की चौड़ाई 82 फुट से कम होकर महज 25 फुट रह गई है। पोल लगाकर सड़क किनारे अतिक्रमण करने की परमिशन किस विभाग से दी गई है, इसकी रिपोर्ट बनाकर दो दिन के भीतर वन विभाग के रेंजर एडीसी को सौंपे। अगर दो दिनों के भीतर जवाब नहीं दिया गया तो अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों ने मंडला में खेल मैदान बनाने की मांग की। तहसीलदार को इसलिए दिए स्टेट लैंड ढूंढने को कहा गया।
पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य जांच के दौरान लोगों को दवाइयां भी दे विभाग
कार्यक्रम में बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा मंडला इलाके में नहर तो बना दी गई, लेकिन आज तक पानी नहीं मिल सका है। इस पर एडीसी ने सिंचाई विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि इस लिफ्ट इरिगेशन प्लांट का स्टेटस रिपोर्ट उन्हें सौंपे। एडीसी ने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि पंचायत लेवल पर स्वास्थ्य विभाग के शिविर लगाकर लोगों की जहां जांच की जाए, वहां उनमें दवाइयां भी वितरित करें। सरपंच से कहा कि ग्राम सभाओं में विकास कार्यों के प्लान बनाएं, ताकि ग्रामीण इलाकों का बेहतर विकास हो सके। बागवानी विभाग को फलदार पौधे लगाने को कहा, ताकि बंदरों का आतंक समाप्त हो सके। ग्राम सभाओं में 56 एफआरसी केसों को ग्रामीण विकास विभाग वन विभाग रेवेन्यू विभाग एफआरसी कमेटी इसकी जांच करें, ताकि इसका निपटारा किया जा सके।