फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   block day

जीरो लाइन से सटे गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम

विज्ञापन
block day
हीरानगर। ब्लॉक दिवस पर बुधवार को करवाए कार्यक्रम में डीसी राहुल पांडे ने जन समस्याएं सुनकर कुछ का समाधान मौके पर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम के दौरान कंडी और सीमावर्ती क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने इलाके की समस्याओं के बारे में डीसी को जानकारी दी। सरपंच रवि कुमार ने बताया कि सीमावर्ती इलाके में जीरो लाइन पर लोग सड़क सुविधा से वंचित हैं। दर्जनों गांव जीरो लाइन पर बनी पुरानी सड़क से सटे हुए हैं, लेकिन इसकी खस्ताहालत से पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

जीरो लाइन पर रहने वाले लोगों को यह सुविधा प्राथमिकता पर मिलनी चाहिए थी, लेकिन नहीं मिली, जबकि अन्य कई गांवों में नई सड़कें बनाने का काम चल रहा है। पूर्व सरपंच कांत कुमार ने कंडी क्षेत्र की समस्याओं के बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया कि बंदरों के उत्पात से इलाके में किसान कोई भी फसल नहीं लगा पा रहे हैं। बिजली कटौती से इस इलाके में बढ़ रही पानी की समस्या के बारे में भी अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

समस्याएं सुनने के बाद डीसी ने कहा कि ब्लॉक दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि लोग यहां खुलकर अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रख सकें और अधिकारी इनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि हमारे पास संसाधन कम हैं और अपेक्षाएं असीमित हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से धीरे-धीरे सभी समस्याओं का हल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed