{"_id":"62a0f761954b28585d020134","slug":"block-day-kathua-news-jmu2615224173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक दिवस पर नहीं पहुंचे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक दिवस पर जिला उपायुक्त के समक्ष समस्यांए रखते लोग। - संवाद।
- फोटो : KATHUA
Link Copied
बसोहली। शीतलनगर में बुधवार को ब्लॉक दिवस पर बिजली विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने पर लोगों ने रोष जताया। इस पर एडीसी तिलक राज थापा ने भी विभाग के एईई मुश्ताक अहमद और एई नरेंद्र खजुरिया के अनुपस्थित रहने पर फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। माशका के लोगों ने एडीसी को बताया कि उनके क्षेत्र में एक ही बस चलती है जो हट के बजाय माशका में रुकती है। एडीसी ने कहा कि इस संदर्भ में कार्रवाई चल रही है और बसोहली से चंबा के लिए भी बस सेवा जल्द शुरू की जाएगी। एडीसी ने पीएम ग्रामीण सड़क योजना विभाग के अधिकरी से खड्डी-कछीड़ सड़क की रिपोर्ट मांगी, ताकि जहां यात्री बसें चलाई जा सकें।
विज्ञापन
सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राइमरी स्कूल अप्पर सेवरा में पानी की किल्लत है। प्राइमरी स्कूल माशका को फिर से खोलने की मांग की गई। टिकरी से जमना की सड़क पर तारकोल बिछाने का काम अधर में लटका हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से काम रुका है। ठेकेदार को निलंबित करने के लिए प्रक्रिया जारी है। 20 दिन के भीतर टेंडर फिर से लगाया जाएगा। लोगों ने हट में जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा खोलने की मांग की। बताया कि उनको बैंकिंग से संबंधित काम के लिए हिमाचल का रुख करना पड़ता है। मिडिल स्कूल खड्डी को अपग्रेड करने की भी मांग की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने शीतल नगर में अतिक्रमण हटाने की मांग की। द्रमण से आए लोगों ने एडीसी को बताया कि नहर टूटने से सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है। इसके साथ सलान सड़क बनाने की मांग की गई। इस दौरान कृषि, बागवानी, पशुपालन और ग्रामीण विकास विभाग को इस ब्लॉक में हफ्ते के एक दिन शिविर लगाकर लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।