फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BJP Held Protest Against Deupty CM

Kathua News: उपमुख्यमंत्री के बयान पर भड़के भाजपाई, जलाया पुतला

विज्ञापन
BJP Held Protest Against Deupty CM
उपमुख्यमंत्री का पुतला जलाते भाजपा नेता। संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। गत दिवस जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के विवादित बयान पर भाजपाइयों ने कड़ा रोष जताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। वीरवार को मुखर्जी चौक पर एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उनका पुतला जलाया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रही जिला भाजपा अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा कहा कि 1931 में डोगरा महाराजा हरि सिंह की खिलाफत करने वाले उपद्रवी कभी भी देश के लिए शहीद नहीं हो सकते। कहा कि उपमुख्यमंत्री ने डोगरा राजा हरि सिंह को तानाशाह कह कर संबोधित किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है। भाजपा ने हमेशा ही महाराजा का सम्मान किया है। अंडोत्रा ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर अगर भारत का अंग है, तो इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ महाराजा को जाता है।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा नेता प्रेम नाथ डोगरा ने कहा कि डोगरा महाराजा को तानाशाह करार देना कुछ और नहीं नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। जिन्होंने हमेशा सत्ता में रहते हुए महाराजा का अपमान किया और आज भी कर रहे हैं। इसे भाजपा हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। डोगरा ने कहा कि अगर डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर का बनाया संविधान जम्मू-कश्मीर में लागू हो रहा है तो सिर्फ और सिर्फ महाराजा की बदौलत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए कि वह भी डोगरा राजा को तानाशाह मानती है या नहीं। वहीं, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल महाजन के कहा कि आज न केवल जिला कठुआ में महाराजा के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है, बल्कि जम्मू-कश्मीर के हर जर जिले में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर है। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल अडोत्रा, रवि अंडोत्रा, राहुल देव, रजत खुल्लर, सुषमा शर्मा, अक्षय भारती, राजेश मेहता, धर्मवीर सिंह जसरोटिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed