फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Biofortified cabbage prepared from organic manure attracted people

जैविक खाद से तैयार बायोफोर्टिफाइड गोभी ने लोगों को किया आकर्षित

विज्ञापन
Biofortified cabbage prepared from organic manure attracted people
अपने खेत में उगाई पर्पल और पीली गोभी दिखाते सोनू सिंह, संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में जैविक खेती से तैयार बायोफोर्टिफाइड गोभी की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जैविक खेती के लिए पिछले कुछ ही वर्षों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले किसान सोनू सिंह ने इस बार एक और प्रायोगिक खेती से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बीते साल प्रायोगिक तौर पर चाइनीज पत्तागोभी के बाद सोनू सिंह ने इस साल बैंगनी और पीले रंग की फूल गोभी की खेती किया, जिसके अब बेहतरीन नतीजे सामने आने लगे हैं। हाथों हाथ ही खेत से जहां यह गोभी बिकती जा रही है, वहीं उनकी प्रेरणा से कई और किसान भी इस गोभी की खेती को अपनाने का मन बना चुके हैं। खास बात यह है कि आम गोभी के मुकाबले दाम अधिक और मुनाफा भी ज्यादा मिल रहा है।
विज्ञापन

सोनू सिंह ने यह प्रयास बिना किसी सरकारी मदद के किया है। बताया कि विशेषज्ञों से ली गई जानकारी के अनुसार यह गोभी दिखने में तो रंग बिरंगी होती है, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर है। जो इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार साबित होती हैं। इसके साथ ही इसका रंग इसके आकर्षण की वजह बनता है, जिससे दाम भी अच्छा मिलता है। ये बायोफोर्टीफाइड गोभियां हैं यानि इनमें कुछ तत्व ऐसे हैं, जो साधारण गोभियों की तुलना में कई गुना ज्यादा हैं। भरपूर पीले रंग की गोभी में कैरोटीन भरा होता है। बैंगनी कलर की गोभी में जैन्थोसायनिन भरा होता है। हर उम्र के लोगों के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड छह निवासी सोनू सिंह जराई कीड़ियां गंडियाल मार्ग के नजदीक अपने खेतों में कृषि को लेकर नए नए प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार वर्ष पूर्व उन्होंने दो कनाल जमीन पर जैविक खेती से इसकी शुरूआत की थी और आज के समय में दस से 12 कनाल जमीन पर खेती कर रहे हैं। लोगों का रुझान जैविक खेती की ओर इतना अधिक है कि सब्जियां हाथों हाथ और खेतों से ही बिक जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed