फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Billawar is 90 km from the district headquarters, there is no fire station

Kathua News: जिला मुख्यालय से बिलावर 90 किमी, नहीं है फायर स्टेशन

विज्ञापन
Billawar is 90 km from the district headquarters, there is no fire station
उप मंडल में फायर स्टेशन खोलने की मांग स्थानीय लोग पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक इलाके में फायर स्टेशन बनाने के लिए कोई योजना नहीं बनाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्ग किलोमीटर इलाके में फेले उपमंडल बिलावर के इलाके में जब भी आगजनी की घटना होती है तो जान और माल का लोगों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है क्योंकि आग बुझाने के लिए इलाके में कोई भी फायर स्टेशन नहीं है। लोगों ने कहा कि जब कभी भी आगजनी की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच पाता है जिसके चलते आगजनी की घटना विकराल रूप धारण कर लेती हैं। क्षेत्र वासियों ने कहा कि जिला मुख्यालय कठुआ पर फायर स्टेशन की सुविधा उपलब्ध है और जिला मुख्यालय बिलावर क्षेत्र से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर है ।लोगों ने बताया कि दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले पहले आगजनी की घटना विकराल रूप धारण कर लेती है जिससे लोगों का काफी नुकसान हो चुका है। लोगों ने सरकार से मांग की के बिलावर में जल्द से जल्द फायर स्टेशन बनाया जाए जिससे आगजनी की घटनाओं पर समय रहते ही काबू पाया जा सके और और आगजनी से होने वाले नुकसान को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed