फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bilawar news, heavy rain news, water level rise news

Kathua News: नाला उफान पर, तीन घंटे फंसे रहे विद्यार्थी

Fri, 08 Aug 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 08 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
bilawar news, heavy rain news, water level rise news
उफनते नाले की वजह से स्कूल से लौट रहे बच्चे इंतजार करने को विवश हुएजागरूक पाठक - फोटो : संवाद
अभिभावकों ने माैके पर पहुंचकर करवाया पार
विज्ञापन

बिलावर। मौसम के बदले मिजाज ने बुधवार को बिलावर उपमंडल में बड़ी परेशानी खड़ी कर दी। बग्गन क्षेत्र में हुई तेज बारिश से घराट नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण विद्यार्थी नाला पार नहीं कर सके और तीन घंटे तक फंसे रहे। बाद में अभिभावकों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को नाला पार करवाया।
दरअसल गुज्जर बस्ती को कटली सड़क से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 15 वर्ष पहले तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू किया था जो आज भी अधूरा है। नाले पर पुली का निर्माण नहीं होने से बारिश के दौरान हालात और भी विकट हो जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बब्बू शर्मा, अल्ताफ, जगदीश, संजय और कुलभूषण ने बताया कि घराट नाले का पानी बढ़ते ही लोगों को लंबे समय तक उसका जलस्तर घटने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 78 वर्ष बीतने के बाद भी गुज्जर बस्ती की 2000 आबादी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। सड़क निर्माण को लेकर न तो विभाग गंभीर है और न ही जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ठोस कदम उठाया है। लोगों ने आरोप लगाया कि शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। उन्होंने घराट नाले पर पुली का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed