फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bike rally

जय श्री राम के जयघोष से गूंजा बनी कसबा

विज्ञापन
bike rally
श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण जागरूकता के लिए राम मंदिर धन संग्रह समिति बनी की ओर से कसबे में बाइक रैली निकाली गई। यह रैली कसबे की मुख्य सड़क के अतिरिक्त गलियों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने रैली पर पुष्पवर्षा भी की। रैली में शामिल युवाओं ने जमकर जय श्री राम का उद्घोष किया। इससे पूरा कसबा राममय हो गया। समिति के कार्यकर्ता रैली के लिए ऐतिहासिक शक्ति माता मंदिर परिसर के नजदीक एकत्रित हुए। हाथों में भगवा झंडे और तिरंगा लिए यह बाइक रैली दोपहर बारह बजे रवाना हुई। बाइक रैली शक्ति माता के मंदिर से होती हुई मुख्य सड़क पर पहुंची जहां से सरथली चौराहा होती हुई बैकन रोड पर पहुंची। रैली टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर बनी में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

श्री राम मंदिर समिति के धनसंग्रह अभियान प्रमुख मदन लाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से देस राज, खंड प्रमुख युधिष्ठिर गुप्ता, पूर्व विधायक जीवनलाल, जिला विकास परिषद की सदस्य रीता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इस मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाई। मदन लाल ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सभी देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म प्रेमियों की आस्था को देखते हुए राम मंदिर के निर्माण में जन-जन का सहयोग लेने की रणनीति बनाई गई है। इस दौरान मंदिर निर्माण में सहयोग देने की अपील की गई। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, रवि गुप्ता, सुशील कुमार, रूप सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, नितिन कुमार, सुरेश कुमार, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed