{"_id":"67841dba67a03b33c100b0b9","slug":"bike-of-cop-theft-from-in-front-of-house-kathua-news-c-201-1-knt1006-116507-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: घर के बाहर से पुलिस कर्मी का मोटरसाइकिल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: घर के बाहर से पुलिस कर्मी का मोटरसाइकिल ले गए चोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। वाहन चोरों ने अब पुलिस कर्मियों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शहर के वार्ड नंबर 14 में चोर जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान के घर के बाहर से उसका बुलेट मोटरसाइकिल उड़ा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सांबा जिले में तैनात पुलिस जवान दिवाकर सिंह ने बताया कि उन्होंने बीती शनिवार की रात अपना बुलेट मोटरसाइकिल (जेके08जे-0439) घर के बाहर खड़ा किया था। रविवार की सुबह करीब आठ बजे जब वह घर से बाहर निकला तो उनका मोटरसाइकिल गायब था। उन्होंने बताया कि चोरी की इस घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज भी अभी तक उपलब्ध नहीं पाया है। क्योंकि न तो उनके अपने घर में सीसीटीवी की व्यवस्था है और न आसपास कोई लगा है। फिलहाल चोरी की इस घटना की शिकायत उन्होंने कठुआ सिटी थाना में दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है।