फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Before Republic Day 100 Feet National Flag Install in Bani

Kathua News: बनी में लहराएगा लगभग सौ फुट ऊंचा तिरंगा, सेल्फी प्वाइंट बनाने की भी योजना

विज्ञापन
Before Republic Day 100 Feet National Flag Install in Bani
बनी कस्बे का विहंगम दृश्य, जहां गणतंत्र दिवस से पूर्व लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा। संवाद
-लोगों में देशभक्ति का जज्बा भरेगा, पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बनी की हसीन वादियों में जल्द सौ फुट से ऊंचा तिरंगा लोगों में देशभक्ति का जज्बा भरता नजर आएगा। समुद्र तल से 4200 फुट की ऊंचाई पर स्थित जिले के पहाड़ी सब डिविजन के मुख्यालय में इसे स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। क्षेत्र में अपनी ही तरह का यह पहला ऐसा तिरंगा होगा जो पर्यटकों के लिए आकर्षण बनेगा।
रविवार को एसडीएम कार्यालय के नजदीक तिरंगा स्थापित करने के लिए नींव तैयार करने का काम शुरू हो गया। जेसीबी की मदद से तिरंगे को स्थापित करने के लिए बेस तैयार किया जाएगा। स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने कुछ दिन पूर्व ही जिला उपायुक्त को क्षेत्र में एक विशाल तिरंगा स्थापित करने के संबंध में लिखा था। एसडीएम बनी ग्यास उल दीन हक ने बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम कार्यालय बनी के पास तिरंगा स्थापित किया जा रहा है। यह कठुआ जिला सचिवालय में स्थापित तिरंगे की तर्ज पर ही होगा, जो पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।
विज्ञापन

उधर, विधायक डॉ. रामेश्वर ने बताया कि क्षेत्र में यह तिरंगा एक ऐसे स्मारक का काम करेगा जो युवाओं में देशभक्ति का जज्बा भरेगा। बनी क्षेत्र में अपनी ही तरह का यह पहला इतना बड़ा तिरंगा होगा जो कस्बे के बीचोंबीच होगा और दूर से ही दिखाई देगा। तिरंगे के अतिरिक्त बनी में पर्यटकों के आकर्षण के लिए एक सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed