{"_id":"67db2a8683e7e81ea40122bc","slug":"basohli-won-the-match-by-defeating-malhars-team-by-10-wickets-kathua-news-c-201-1-knt1008-118405-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बसोहली ने मल्हार की टीम को 10 विकेट से हराकर जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बसोहली ने मल्हार की टीम को 10 विकेट से हराकर जीता मैच
Thu, 20 Mar 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए पहले मैच के मैन ऑफ द मैच रको सम्मानित करते ए
- फोटो : kathua
भड्डू गांव के खेल मैदान में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, प्रतियोगिता में अलग-अलग इलाकों की 10 टीमें ले रहीं हिस्सा
बिलावर। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए और खेल के प्रति जागरूक करने के लिए कठुआ पुलिस की ओर से भड्डू गांव के खेल मैदान में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता की बुधवार को शुरुआत हो गई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी ऑपरेशन आमिर इकबाल और एसडीपीओ बिलावर नीरज पडियार ने किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग इलाकों की 10 टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को जिला पुलिस की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने कहा के खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बड़े पैमाने पर खेलते हुए देखना है साथ ही नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।
प्रतियोगिता का पहला मैच डेयरडेविल मल्हार और मास्टर इलेवन बसोहली के बीच खेला गया, जिसमें मल्हार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 63 रन बनाए। बसोहली के गेंदबाज अर्शपाल ने चार विकेट लिए। निर्धारित 64 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसोहली की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाए पूरा कर लिया और 10 विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। बसोहली के गेंदबाज अर्शपाल को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि वीरवार को क्रिकेट प्रतियोगिता में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच रॉयल क्रिकेट क्लब बिलावर और चंदवा इलेवन के बीच होगा। वहीं दूसरा मैच बनहोड और इलेवन स्टार फिंतर के बीच खेला जाएगा। संवाद