फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Basohli police station will soon be shifted from the 91 year old building

Kathua News: 91 साल पुरानी इमारत से जल्द शिफ्ट होगा बसोहली पुलिस थाना

Sun, 23 Mar 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 23 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Basohli police station will soon be shifted from the 91 year old building
बसोहली पुलिस थाने की नई इमारत का चल रहा काम। संवाद - फोटो : kathua
नई इमारत का काम अंतिम चरण में, विक्रमी संवत 1991 में हुआ था पुरानी इमारत का निर्माण
विज्ञापन

कठुआ। लगभग 91 साल पुराने बसोहली पुलिस थाने को जल्द नई इमारत मिलने जा रही है। इसके साथ ही यह थाना अब बसोहली कसबे के बस अड्डे के पास तंग जगह से खुली जगह में शिफ्ट हो जाएगा। इमारत का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। 92 लाख की राशि से इमारत की फिनिशिंग का काम अगले तीन महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
नई इमारत में थाना प्रभारी के क्वाटर्र के साथ साथ स्टॉफ के लिए भी आवासीय सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऐसे में पुलिसकर्मियों के लिए जहां यह एक बड़ी सहूलियत होगा वहीं विभाग को बेहतर पुलिसिंग के लिए ढांचा गत सुविधा भी हासिल हो जाएगी। कुल्थी मोड़ के पास तैयार हुई नई इमारतों की बाउंड्री के काम को पूरा किए जाने की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शिव कुमार पाधा ने बताया कि बसोहली थाने के पास अपनी हेरिटेज इमारत है जो लगभग सौ साल पुरानी है। कसबे के बीचों बीच से इसे शिफ्ट किए जाने से बस स्टैंड का विस्तार संभव हो सकेगा। इसके अलावा इस इमारत का इस्तेमाल हेरिटेज टूरिज्म के लिए भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 वर्ग किलोमीटर से भी अधिक में फैली है बसोहली पुलिस थाने की हद

बसोहली पुलिस थाना पंजाब और हिमाचल के साथ अपनी सरहद बांटता है। लगभग 50 वर्ग किलोमीटर में फैले बसोहली पुलिस थाने की हद लखनपुर बसोहली मार्ग पर मानू से शुरू होकर बिलावर मार्ग पर बनहोड़ से पहले तक शुरू होती है। उधर, बनी की ओर खड्डी बसोहली पुलिस थाने के अधीन आता आखिरी गांव है। धार महानपुर से लेकर दूर दराज के ग्रामीण इलाके भी इसी के अधीन आते हैं। हट्ट में यह हिमाचल तो वहीं बसोहली अटल सेतु के पास पंजाब से अपनी सरहद बांटता है। संवाद

बसोहली पुलिस थाने की इमारतों का निर्माण अंतिम चरण की ओर बढ़ गया है। जल्द ही इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।



नीरज गुप्ता, कार्यकारी अभियंता
उपुलिस निर्माण डिवीजन, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed