फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Basohli Monsoon Marathon organised today

Kathua News: बसोहली मानसून मैराथन का आयोजन आज

विज्ञापन
Basohli Monsoon Marathon organised today
बसोहली उत्सव के अंतर्गत बसोहली मानसून मैराथन का आयोजन वीरवार को किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 7:30 बजे अटल सेतु से शुरू होगा और विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागी अपनी दौड़ पूरी करेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और बसोहली की प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करना है।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि मैराथन को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। 21 किलोमीटर की दौड़ अटल सेतु से शुरू होकर रामलीला ग्राउंड, बरमार गलां होते हुए नई सड़क से वापसी अटल सेतु तक होगी। 10 किलोमीटर की दौड़ अटल सेतु से रामलीला ग्राउंड, पुरथू/पलाही पंचायत होते हुए नई सड़क से वापसी तक चलेगी। वहीं पांच किलोमीटर की रन फॉर बसोहली दौड़ अटल सेतु से रामलीला ग्राउंड, पर्यटन कार्यालय होते हुए नई सड़क से वापसी तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसमें 21 किलोमीटर दौड़ के प्रथम विजेता को स्पोर्ट्स साइकिल दी जाएगी जबकि द्वितीय और तृतीय विजेताओं को क्रमशः सात हजार और पांच हजार नकद प्रदान किया जाएगा। 10 किलोमीटर दौड़ में प्रथम विजेता को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार और तृतीय को दो हजार का पुरस्कार मिलेगा। पांच किलोमीटर की रन फॉर बसोहली श्रेणी में एक भाग्यशाली विजेता को लकी ड्राॅ के माध्यम से गिफ्ट हैंपर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed