फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Basohli Marathon: Ravidas from Udhampur wins the 21 km race

बसोहली मैराथन: 21 किमी में उधमपुर के रविदास ने मारी बाजी

विज्ञापन
Basohli Marathon: Ravidas from Udhampur wins the 21 km race
बसोहली मैराथन में भाग लेते प्रतिभागीजागरूक पाठक
मैराथन प्रतियोगिता के साथ बसोहली उत्सव वीरवार को संपन्न हो गया। अटल सेतु से शुरू हुई मैराथन में चार सौ धावकों ने दम दिखाया। चार श्रेणियों में आयोजित मैराथन के 21 किमी दौड़ में उधमपुर के रविदास ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 10 किमी में पुरुष वर्ग में जम्मू के प्रकाश चंद्र पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सुबह बसोहली के प्रतिष्ठित अटल सेतु से शुरू हुई मैराथन प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह रहा। चार श्रेणियों में आयोजित मैराथन के 21 किलोमीटर में उधमपुर के रवि दास ने पहला स्थान प्राप्त कर 25 हजार की साइकिल इनाम में जीती। दूसरे स्थास्पर पठानकोट के अमित कुमार और तीसरे स्थान पर धार कलां पठानकोट के संजय कुमार रहे। इनको क्रमश: सात हजार और पांच हजार की राशि से सम्मानित किया गया। वहीं इसी श्रेणी में जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली की छात्रा दीपाक्षी को बेहतर प्रदर्शन के लिए 25 सौ की नकद राशि से सम्मानित किया गया। 10 किमी मैराथन पुरुष वर्ग में जम्मू के प्रकाश चंद्र को पहला, नितीश मोट्टन को दूसरा और जम्मू के विशाल को तीसरा स्थान मिला। इसी क्षेणी के महिला वर्ग में जम्मू की शमशाद बानो और पूनम कुमारी व मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ज्योति ने क्रमश: पहले तीन स्थान हासिल कर उपलब्धि अपने नाम की।
विज्ञापन


अटल सेतु से ऐतिहासिक रामलीला मैदान तक मैराथन
बता दें कि 21 किलोमीटर मैराथन की शुरूआत अटल सेतु से शुरू होकर बरमार गला तक और वापस ऐतिहासिक रामलीला मैदान में पहुंचर संपन्न हुई। वहीं 10 किमी मैराथन अटल सेतु से पुरथू तक और वापस रामलीला मैदान, पांच किमी मैराथन महादेरा मंदिर से होते हुए रामलीला मैदान तक और दो किमी अटल सेतु से बारला चौगान होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मैराथन का शुभारंभ मुख्य अतिथि बसोहली के विधायक दर्शन सिंह, जिला उपायुक्त राजेश शर्मा, एंटी करप्शन ब्यूरो के निदेशक शक्ति पाठक ने अटल सेतु पर हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतिभागियों की हौसलाआफजाई करते हुए विधायक ने बसोहली मैराथन को उत्सव का अभिन्न अंग बताया। युवाओं से अपील की कि वे अपनी विरासत पर गर्व करें और इस प्रकार के आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। जिला उपायुक्त शर्मा ने कहा कि बसोहली उत्सव केवल कला, संस्कृति और परंपरा का उत्सव नहीं, बल्कि खेल भावना, फिटनेस और सामुदायिक भागीदारी का भी प्रतीक बन गया है। शक्ति पाठक ने बसोहली उत्सव की आयोजन समिति, प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed