{"_id":"58b373e2e81e362dcd189bc472843a7d","slug":"basohali-heritage-town-s-blue-print-scaled-pmo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमओ पहुंचा हेरिटेज टाउन का ब्लू प्रिंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमओ पहुंचा हेरिटेज टाउन का ब्लू प्रिंट
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/बसोहली
Updated Mon, 22 Sep 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कला क्षेत्र में विश्व विख्यात रही बसोहली नगरी को उसकी खोई पहचान दिलाने की मुहिम तेज हो गई है। बसोहली विकास मंच सहित स्थानीय युवाओं ने सरकारी विभागों के सहयोग से हैरिटेज टाउन का ब्लू प्रिंट तैयार कर पीएमओ कार्यालय पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
इस परियोजना में खास दिलचस्पी ले रहे पीएमओ में राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने बसोहली को हेरिटेज टाउन का दर्जा दिलाने का भरोसा दिलाया है। हेरिटेज टाउन के लिए जरूरी सुविधाओं का खाका तैयार है, जिसमें बसोहली नगरी की ऐतिहासिक विरासत को संजोने और नई पहचान दिलाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सहयोग से तैयार की गई हेरिटेज टाउन रिपोर्ट के बारे में बसोहली विकास मंच के अध्यक्ष शिव कुमार पाधा ने बताया कि बसोहली में विरासती ढांचों की भरमार है। इनका सही तरीके से संरक्षण करने की जरूरत है। रिपोर्ट में विरासती ढांचों के संरक्षण के अलावा पशमीना उद्योग, मिनिएचर पेंटिंग को बढ़ावा देना प्रमुखता से शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह से वाटर स्पोर्ट्स, धार्मिक पर्यटन विकास, कसबे से चंचलो माता तक गंडोला परियोजना का प्रस्ताव है।
ऐतिहासिक चित्रकला और कलाकृतियों के प्रदर्शन के लिए म्यूजियम, मिडिल स्तर की शिक्षा के पाठ्यक्रम में बसोहली की पेंटिंग को शामिल करना, पशमीना उद्योग के विपणन, ऐतिहासिक रामलीला को झिड़ी मेले की तर्ज पर राज्य स्तरीय पर्व घोषित करने की मांग की गई है।
इसी तरह से रंजीत सागर बांध की झील से सटे इलाके को नेशनल वेटलैंड प्रोजेक्ट में शामिल करने के प्रस्ताव दिए गए हैं। शिव पाधा ने बताया कि रिपोर्ट डॉक्टर जितेंद्र सिंह को सौंप दी गई है। उल्लेखनीय है कि डाक्टर सिंह बसोहली को हेरिटेज टाउन बनाने की घोषणा कर चुके हैं।