फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Bani's plains are more beautiful than Himachal's tourist places

हिमाचल के पर्यटन स्थलों से भी अधिक खूबसूरत हैं बनी की वादियां

विज्ञापन
Bani's plains are more beautiful than Himachal's tourist places
बनी में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। बनी सब डिवीजन का यह इलाका हिमाचल के बेहतरीन पर्यटन स्थलों से भी बेहतर है। यहां रोजगार के साथ-साथ पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। आज दूर दराज के इलाके सड़क संपर्क से जुड़ गए हैं, जिससे आने वाले समय में बनी सब डिवीजन संभाग के बेहतर पर्यटन स्थलों में शुमार होगा। इलाके को साठ साल विकास के लिहाज से पीछे रखा गया, लेकिन अब समय बदल चुका है। मोदी सरकार गांव-गांव और आम जन तक पहुंच रही है। यह बातें केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कठुआ जिले के बनी सब डिवीजन में आयोजित जनसभा के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बनी की छत्रगलां टनल के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है, और अगली पीढ़ी इन परियोजनाओं का लाभ लेगी और इस बात पर भी चर्चा होगी कि कब यह परियोजनाएं शुरू हुईं और कैसे इन्हें अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बनी सब डिवीजन की केंद्रीय विद्यालय से लेकर पुल और अन्य मांगों को हल किए जाने को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं। आने वाले समय में बनी सब डिवीजन भी विकास का साक्षी बनेगा और यहां के बच्चे भी विकासयात्रा के साक्षी होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर व्यक्ति को उसकी जात और वर्ग पूछे बिना योजनाओं का लाभ दिया। आज भाई भतीजावाद खत्म हो चुका है और केवल मेहनती लोगों को ही पार्टी में स्थान मिलता है फिर चाहे वो कितना ही गरीब या दूर दराज इलाके से क्यूं न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं और इस बार बाबा बर्फानी के भक्त पूरे जोश के साथ जम्मू कश्मीर में पहुंचेंगे। जिनकी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार प्रयास जारी रखे हुए है। इससे पहले स्थानीय डीडीसी सदस्य रीता ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज, पूर्व विधायक जीवन लाल, डीडीसी अध्यक्ष कर्नल महान सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed