{"_id":"687bf02681ea95ac8f07de76","slug":"bani-news-accident-news-youth-death-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-122061-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी-बसोहली मार्ग पर हादसे में घायल ने तोड़ा दम, इलाके में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी-बसोहली मार्ग पर हादसे में घायल ने तोड़ा दम, इलाके में शोक की लहर
Sun, 20 Jul 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
बनी। शुक्रवार दोपहर बनी-बसोहली सड़क पर हुए सड़क हादसे में घायल सतबीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में युवक सोहन सिंह की माैके पर ही मौत हो गई थी। अब सतबीर की मौत से इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार सतबीर सिंह को हादसे के बाद पहले उप जिला अस्पताल बसोहली ले जाया गया था, जहां से उसे जीएमसी कठुआ और फिर जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे अमनदीप हॉस्पिटल पठानकोट ले गए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सतबीर सिंह और सोहन सिंह दोनों रिश्तेदार थे और कठुआ से बनी की ओर आ रहे थे।
दोनों 20 जुलाई को गुट्टू नाग मंदिर में आयोजित सालाना जाग में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान शीतल नगर के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।